इमरान को कोरोना पर सता रहा यह बड़ा डर

इस्लामाबाद से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंचने के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने आशंका जताई है कि देश में जुलाई-अगस्त में कोरोना के मरीजों की संख्या चरम पर होगी। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की। बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान में दूसरे लॉकडाउन की संभावना से पहले ही इनकार कर चुके हैं। जुलाई-अगस्त में चरम पर कोरोना पीएम इमरान खान ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमें पहले से पता है कि कि वायरस फैलेगा। हमारे विशेषज्ञों को इस बीमारी के फैलने का जो रूख नजर आया है उसके अनुसार यह चरम पर पहुंचेगा और फिर ग्राफ समतल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के मामलों के जुलाई के आखिर या अगस्त में चरम पर पहुंचने की आशंका है, फिर संक्रमण घटेगा। इसलिये आज मैं आपसे अपील करता हूं कि मेरे लिए नहीं, बल्कि आप अपने लिए, अपने प्रियजन, बुजुर्गों और अन्य बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए कृपया एहतियात बरतें। सामान्य फ्लू मानकर लोग कर रहे उल्लंघन इमरान ने यह भी कहा कि ज्यादातर लोग यह सोचकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं कि यह वायरस बस सामान्य फ्लू है। उन्होंने चेतवनी देते हुए कहा कि अगर हम को लेकर जारी स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का उल्लंघन करते रहे तो हम अति संवेदनशील व्यक्तियों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। पूर्व पीएम और रेलमंत्री भी कोरोना पॉजिटिव इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और मौजूदा रेलमंत्री शेख रशीद अहमद के भी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सोमवार को कोविड-19 रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद अब्बासी घर पर पृथक-वास में चले गए हैं। वह अपनी पार्टी पीएमएल के नेता नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में अदालत द्वारा प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने के बाद अगस्त, 2017 से मई, 2018 तक प्रधानमंत्री रहे थे। रेलमंत्री शेख रशीद अहमद भी कोरोना संक्रमित हैं। उनके कार्यालय के बयान के मुताबिक रशीद डॉक्टरों की सलाह पर दो हफ्ते तक पृथक-वास में रहेंगे। कहां-कितने कोरोना मरीज राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के कुल 1,05,637 मामलों में से पंजाब में 38,903, सिंध में 39,555 , खैबर पख्तूनख्वा में 14,006 , बलूचिस्तान में 6,516, इस्लामाबाद में 5,329, गिलगित बल्तिस्तान में 932, और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 396 मामले शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,108 हो गई। पाकिस्तान में अब तक 34,355 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक देश में कुल 7,05,833 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3f73eMW
Previous Post Next Post