गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फ्लैट खोलकर पुलिस अंदर गई तो 8 महीने का बच्चा अकेला मिला। घटना इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 की है। दंपती की एक रिश्तेदार को सुबह मेसेज के जरिए जानकारी मिली। वह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं।आत्महत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दंपती का 8 महीने का बच्चा भी है जो घर पर अकेला मिला। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ड्राइंग रूम और पति ने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें: इससे पहले नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक युवक ने 23 जून को अपने घर पर कथित तौर पर छत के पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2CIMRbL