बिहार जा रहे परिवार की बाइक फिसली, तीन घायल

इंदौर. बायपास पर सड़क हादसे में मजदूर परिवार घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक से शाहपुरा बिहार के लिए जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी फिसल गई। घायल सड़क पर पड़े थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ उनका इलाज करवाया, बल्कि कार से उनके गांव तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया।
सूरत में काम करने वाले राकेश कुमार, राजेश प्रसाद और उनका परिवार बाइक से अपने गांव बिहार जाने के लिए निकला था। बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने बताया कि महू के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह लोग नीचे गिर गए। बाइक पर बैठे तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों में एक बच्ची भी है। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। परिवार के लोग सड़क के किनारे ही घायल हालत में बैठे थे। इसी दौरान वहां पर सुमित जोशी और उनकी टीम पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उनकी छुट्टी हो गई। इस पर सभी को खाना खिलाया गया। फिसलने से बाइक का भी नुकसान हुआ था। घायल युवक गाड़ी चलाने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें गांव तक पहुंचाने की अनुमति ली। इसके बाद गाड़ी का इंतजाम करके पूरे परिवार को उनके गांव शाहपुरा बिहार भेजा है। रास्ते के लिए परिवार के खाने का भी इंतजाम किया गया है।उनकी बाइक को महू में ही रखवा दिया गया है। लॉक डाउन खुलने के बाद उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम भी कर दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dW7Ipf
Previous Post Next Post