कोरोना हराकर लौटे साथियों का नाच-गाकर स्वागत

इंदौर। सेंट्रल जेल में कल २४ कैदी कोरोना को हराकर लौट आए हैं। अफसरों और स्टाफ ने इनका तालियां बजाकर तो साथियों ने नाच-गाकर उनका उत्साह बढ़ाया। अब वे 14 दिन तक दूसरे कैदियों से अलग रहेंगे। कल उन्हें अलग बिस्तर और बर्तन भी दे दिए गए।
जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि कल 2४ कैदियों की जेल वापसी हो गई। अब 45 के करीब कैदी क्वॉरन्टीन सेंटर में रह गए हंै। कल आए कैदियों को ऑइसोलेट कर दिया गया है। सभी को अलग स्थान पर रखा जा रहा है। 14 दिन के अंदर कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दिए तो उनको वापस बैरकों में भेज दिया जाएगा। कल जेल पर जब कैदी पहुंचे तो सभी ने तालियां बजाकर उनके स्वागत किया। वहीं कैदियों के ऑर्केस्ट्रा ने गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथियों ने भी नाच-गाकर इन सभी का उत्साह बढ़ाया।

कोरोना हराकर लौटे साथियों का नाच-गाकर स्वागत

अस्पताल में होश आया
जेल के सबसे पहले पॉजिटिव पाए गए कैदी हुकुमसिंह ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब कोरोना हो गया। इसके बाद हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाया गया। वहां पर होश आया तो स्टाफ ने बताया कि कोरोना हो गया है। इसके बाद वहां पर ही दवाइयां लेते रहे। ड्यूटी में लगे हुए सिपाही भी वहां पर आकर उनसे बात करते रहे। सभी ने यही बोला कि ठीक हो जाओगे, चिंता मत करो। मन में विश्वास से ७१ साल की उम्र में भी कोरोना को मात दे दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dSe8FQ
Previous Post Next Post