इंइंदौर। शहर में कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद आई रिपोर्ट में 8% मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं। 2 दिनों तक कम सैंपल लिए जाने के बाद मंगलवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी करते हुए 891 सैंपल लिए गए। इसमें 78 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या 2715 तक पहुंच गई। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा भी 105 हो गया। ओल्ड पलासिया निवासी ज्योति साठे 58 वर्ष और भक्त पहलाद नगर निवासी रामेश्वर राठौर 75 वर्ष की मौत हो गई है।
105 लोगों की हो चुकी है मौत
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या प्रदेश मेें सबसे ज्यादा है। अब तक जिले में कोरोना से 105 लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अधिकारियों और डॉक्टरों से बराबर चर्चा कर रहा है और कोरोना से मरने वालों लोगों पर कैसे अकुंश लगाया जाए इस पर भी चर्चा की जा रही है।
मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 5716
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक प्रदेश में कोरोना के 236 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5716 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार रात तक 78 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 105 हो चुकी है। वही, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक 49 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह भोपाल में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 1100 मरीज मिल चुके है। वहीं, शहर में अब तक 39 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वही प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 261 हो चुकी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e2ZaNg